26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री की रैली के बाद इस जिले को मिलेने जा रहा बड़ा तोहफा, लोगों मेंं खुशी की लहर

शाहजहांपुर के सिंधौली ब्लॉक के कोटावारी क्षेत्र की अब तस्वीर बदलने वाली है क्योंकि इसी इलाके में कुछ ही वक्त के बाद बड़ा काम शुरू हो जायेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 28 Jul 2018, 6:43 PM IST

Natrendra Modi

प्रधानमंत्री की रैली के बाद इस जिले को मिलेने जा रहा बड़ा तोहफा, लोगों मेंं खुशी की लहर

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जिलो में हवाई पट्टी बनाने की कड़ी में शाहजहांपुर का नाम भी शामिल हो गया है। नागर विमानन मन्त्रालय ने यहां हवाई पट्टी बनाने के लिए सर्वे रिपोर्ट मांगी है और सर्वे रिर्पोट के बाद यहां हवाई पट्टी बनाने का काम शुरू हो जायेगा। इलाके में हवाई पट्टी बनने की खबर के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- शंकराचार्य से आशीर्वाद लेकर मोदी-योगी सरकार पर बरसे जतिन प्रसाद, देखें वीडियो

डीएम से मांगी सर्वे रिपोर्ट

शाहजहांपुर के सिंधौली ब्लॉक के कोटावारी क्षेत्र की अब तस्वीर बदलने वाली है क्योंकि इसी इलाके में कुछ ही वक्त के बाद हवाई पट्टी बनाने का काम शुरू हो जायेगा। शाहजहांपुर में हवाई पट्टी बनाने की प्रक्रिया की पहली कड़ी में नागर विमानन मन्त्रालय ने जिले के डीएम से सर्वे रिपोर्ट देने का कहा है। इसीके चलते जिला प्रशासन ने जलालाबाद और सिंधौली ब्लॉक की जमीनों की सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है लेकिन सिंधौली ब्लॉक का ये इलाका हवाई पट्टी के लिए लगभत तय माना जा रहा है क्योंकि ये इलाका मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर है। हवाई पट्टी बनने की खबर के बाद इलाके के लोग बेहद खुश हैं क्योंकि अगर हवाई पट्टी बनती है तो इलाके का भी विकास होगा।

यह भी पढ़ें- पुलिस कार्रवाई से निदा नाखुश, बोली- फतवा देने वालों पर देश द्रोह का मुकदमा हो कायम

कृष्णाराज ने पीएम से की थी मांग

दरअसल 21 जुलाई को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान सांसद और केन्द्रीय कृषि राज्य मन्त्री कृष्णा राज ने पीएम के सामने हवाई पट्टी बनाये जाने का प्रस्ताव रखा था जिसके बाद नागर विमानन मन्त्रालय ने कार्रवाई शुरू करते हुए जिला प्रशासन को सर्वे रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने का आदेश दिया है। फिलहाल जिला प्रशासन हवाई पट्टी बनाए जाने के लिए सर्वे रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रहा है। ताकि जल्द से जल्द हवाई पट्‌टी बनाए जाने का काम शुरू किया जा सके।

क्या कहना है डीएम का

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के मुताबिक सांसद कृष्ण राज का एक लेटर प्राप्त हुआ है। जिसमें हवाई पट्टी के लिए जमीन का सर्वे कर जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जलालाबाद और सिधौली में जमीन चिह्नित की जा रही है। जल्द ही सर्वे रिपोर्ट भेजी जाएगी।

स्थानीय लोगों में खुशी

स्थानीय नागरिक नौशाद का कहना है कि हवाई पट्टी बनने से इलाके में विकास होगा। लाइट भी ज्यादा मिलने लगेगी। साथ ही किसी इमरजेंसी के वक्त हम टाइम पर बाहर भी जा सकते हैं। मेरी 13 एकड़ जमीन चली जाएगी इस हवाई पट्टी बनने में लेकिन हमें उसका अफसोस नहीं है। हमें सरकार तो मुआवजा दे देगी लेकिन इलाके में विकास तो हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग