26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शंकराचार्य से आशीर्वाद लेकर मोदी-योगी सरकार पर बरसे जतिन प्रसाद, देखें वीडियो

कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद ने कहा- केन्द्र सरकार ने जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 28 Jul 2018, 12:03 PM IST

jatin prasad

jatin prasad

मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ने वृंदावन में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। साथ ही बाँके बिहारी के दर्शन किए। देश में अमन की दुआ माँगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे।

यह भी पढ़ें

'धिक्कार दिवस' पर डॉक्टर, दूर दराज से आए मरीज बिना दिखाए लौटे

केन्द्र और राज्य सरकार के वादे खोखले साबित

पत्रकारों से बातचीत में जतिन प्रसाद ने कहा- केंद्र व उत्तर प्रदेश में बनी भाजपा की सरकार सिर्फ छलावे की सरकार हैं। भले ही केंद्र में बनी भाजपा सरकार के कार्यकाल को साढ़े 4 साल पूरे हो गए हों, लेकिन जमीनी स्तर पर सरकार के वादे आज तक पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। चाहे गंगा-यमुना को शुद्ध करने की बात हो या फिर छह माह में गड्ढामुक्त सड़कें करने की बात।

यह भी पढ़ें

बारिश का कहर: पैरों से लाचार पिता से छिना सहारा, दीवार के नीचे दबने से इकलौती बेटी की मौत

लोकसभा चुनाव में जनता देगी जवाब

श्री प्रसाद ने दोनों ही सरकारों ने जनता के साथ खिलवाड़ किया है। गंगा यमुना शुद्धिकरण के नाम पर धोखा दिया है। दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी, कौशल विकास योजना, किसानों की आमदनी दोगुनी करने या फिर अन्य योजना, भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसका जवाब जनता 2019 में होने वाले चुनावों में खुद ब खुद देगी ।

यह भी पढ़ें

भारी बारिश से यूपी में सर्वाधिक मौतें इस जिले में, डीएम ने बनाया कंट्रोल रूम, नोट कर लें नम्बर

जनता के हितों को देखते हुए गठबंधन

उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में होने वाले महागठबंधन के सवाल पर कहा कि जनता के हितों को देखते हुए समान विचारधाराओं वालों से गठबंधन किया जाएगा। फिर चाहे वह चुनाव से पहले या फिर चुनाव के बाद। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता की नहीं, बल्कि विकास की राजनीति करती है।

यह भी पढ़ें

भारत में सोलर सिस्टम के लिए विश्व बैंक करेगा ये बड़ा काम

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जनति प्रसाद का ठाकुर जी चित्रपट एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीख, शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन, शत्रुघ्न शर्मा, पुरुषोत्तम सैनी, धर्मेद्र शर्मा, घनश्याम चौधरी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

शीतगृह स्वामियों के लिए ये बड़ा काम करेंगे योगी के मंत्री

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग