नबाबगंज के गाँव मोहनीमगड़ निवासी बेबी अफरोज का निकाह नबाबगंज गाँव बरौर निवासी मुहम्मद हारुन के साथ 21 मार्च सन 2010 में किया गया था ,शादी के कुछ समय पश्चात बेबी अफरोज को दो बेटियां हुई। बेटी पैदा होने पर अफरोज को तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया गया था। अब जब बेबी अफरोज की बेटियां बड़ी हुई तो हारून भी बेटियों के प्यार के लिए बेबी अफरोज को साथ रखने को तैयार है।लेकिन इन दोनों के बीच हलाला की दीवार आ गई। बेबी अफरोज को हलाला करना मंजूर नहीं जबकि मौलाना का कहना है कि बगैर हलाला वो अपने शौहर के साथ नहीं रह सकती।