8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेयर उमेश गौतम ने शहरवासियों को दी बड़ी सौगात

मेयर उमेश गौतम ने नगर निगम द्वारा वसूली जाने वाली टैक्स की दरों को आधा कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 29 Mar 2018, 11:54 AM IST

Mayor

Mayor

बरेली। मेयर उमेश गौतम ने शहरवासियों को बड़ी सौगात दी है। नगर निगम में बोर्ड की बैठक में मेयर डॉ उमेश गौतम ने चुनाव से पहले किया वादा आख़िरकार पूरा कर दिया। बरेली के मेयर ने नगर निगम द्वारा वसूली जाने वाली टैक्स की दरों को आधा कर दिया है। टैक्स कम करने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास हो गया है। मेयर के इस फैसले से जहां जनता में ख़ुशी की लहर है, वही विपक्षी पार्टी इसे सिर्फ झूठी तसल्ली बता रही हैं। इसके साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को मेयर की यूनिवर्सिटी के बगल से शिफ्ट करने का प्रस्ताव भी बोर्ड की बैठक में पास कर दिया गया है। अब सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट फरीदपुर में लगाया जाएगा। आपको बता दें कि उमेश गौतम शुरू से ही अपनी यूनिवर्सिटी के बगल में बने प्लांट के खिलाफ थे।

चुनाव में टैक्स था प्रमुख मुद्दा
नगर निकाय चुनाव में नगर निगम द्वारा वसूला जा रहा टैक्स प्रमुख मुद्दा था। उमेश गौतम ने जनता से वायदा किया था कि चुनाव जीतने पर वो टैक्स की दरों को आधा कर देंगे। उन्होंने अपना वायदा निभाते हुए बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को पास करा लिया। अब शहर में 45 प्रतिशत कम टैक्स लोगों को देना पड़ेगा। बरेली में लिया जाने वाला टैक्स बड़े महानगरों से भी ज्यादा था जिसका लोगों ने जमकर विरोध भी किया था।

प्लांट की जंग भी जीते गौतम
बरेली के लोगों को कूड़े से छुटकारा दिलाने व वायुसेना के जहाजों को बर्ड हिट से बचाने के लिए मेयर उमेश गौतम की यूनिवर्सिटी के बगल में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया गया था, लेकिन ये प्लांट ज्यादा दिन नहीं चल पाया। करोड़ों की लागत से बना प्लांट सिर्फ सफेद हाथी ही साबित हुआ। नगर निगम ने प्लांट को शुरू करने की कोशिश की, लेकिन उमेश गौतम के विरोध के कारण प्लांट चल नहीं पाया और एनजीटी के आदेश पर प्लांट बंद कर दिया गया। अब ये प्लांट मेयर की यूनिवर्सिटी के बगल से शिफ्ट करने का प्रस्ताव भी पास हो गया है। प्लांट के प्रस्ताव का सपा के पार्षदों ने विरोध किया और बैठक का बहिष्कार कर दिया, लेकिन मेयर ने ये प्रस्ताव पास करा दिया।