27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री के जन्मदिन का बंदियों को मिला तोहफा,मेयर उमेश गौतम ने जेल से रिहा कराए 10 बंदी

ये सभी बंदी अपनी सजा पूरी कर चुके थे लेकिन जुर्माने की रकम न जमा कर पाने के कारण मजबूरी में ही जेल में बंद थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 17 Sep 2018, 4:04 PM IST

jail

प्रधानमंत्री के जन्मदिन का बंदियों को मिला तोहफा,मेयर उमेश गौतम ने जेल से रिहा कराए 10 बंदी

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जेल में बंद बंदियों को बरेली के मेयर ने तोहफा दिया है। मेयर उमेश गौतम ने जेल में लम्बे समय से बंद 10 बंदियों का जुर्माना अदा कर उन्हें जेल से रिहा कराया। ये सभी बंदी अपनी सजा पूरी कर चुके थे लेकिन जुर्माने की रकम न जमा कर पाने के कारण मजबूरी में ही जेल में बंद थे। भाजपा के मेयर उमेश गौतम ने इन सभी 10 बंदियों की जुर्माने की राशि अदा कर उन्हें जेल से आजाद कराया।

ये भी पढ़ें

शिवपाल यादव को लेकर यादव परिवार से पहली बार आया बड़ा बयान, धर्मेंद्र यादव ने सेक्युलर मोर्चे को लेकर कह दी बड़ी बात

ये बंदी हुए रिहा

रुहेलखंड उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल मल्होत्रा और उमेश गौतम सोमवार की सुबह जिला जेल पहुंचे और उन्होंने जेल अधीक्षक के पास जुर्माने की राशि अदा की। जुर्माना न अदा कर पाने के कारण बरेली के मनोज बाल्मीकि, धर्मेंद्र यादव, युसूफ, पप्पू, आसिम, छत्रपाल, फिरोजाबाद के आदित्य कुमार बघेल, बदायूं के सोवेंद्र और उधमसिंहनगर के शुएब जेल में बंद थे इनका जुर्माना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जमा किया गया और सभी को जेल से रिहा कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

तलाक पीड़ित महिला को उसका पति साथ रखने को राजी लेकिन मौलाना ने रख दी ऐसी शर्त कि महिला के होश उड़ गए

केक काट कर मनाया जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नरेंद्र मोदी टीम बरेली ने राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय पर केक काट कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। टीम मोदी के कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद ने केक काटा। इस मौके पर टीम मोदी के सदस्यों ने एक दूर एक दूसरे को बधाई भी दी। इस अवसर पर टीम के मंडल प्रभारी संजीव अवस्थी, जिलाध्यक्ष योगेश कुमार, शिवम वर्मा, अमित कालरा, मुनीश गुप्ता, मुदित कातिब, पावन सिक्का, अरविन्द राजपूत, गौतम शर्मा और कमल मौर्य मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें

शादी में जब मजहब की दीवार आड़े आई तो प्रेमी युगल ने उठा लिया खौफनाक कदम

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग