बरेली। बाकरगंज स्थित ईदगाह में ईद उल अज़हा की नमाज़ के पहले मुसलमानों को शरीयत के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। ईदगाह पर शहर काजी मुफ़्ती असजद रज़ा खां कादरी बकरीद की नमाज़ अदा कराएंगे। नमाज़ से पहले शरीयत पर अमल करने और जानवरों की कुर्बानी के मसले पर तक़रीर होगी। शहर काजी ने बताया कि हर उस शख्स पर कुर्बानी करना वाजिब है जो मुसलमान, आकिल (पागल ना हो), बालिग़, आज़ाद, मुकीम (सफ़र में ना हो) और मालदार हो और इन सब चीज़ों के पाए जाने के बावजूद अगर वो कुर्बानी ना करे तो वो गुनाहगार होगा।