29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा के होटल से बरामद हुआ किला से लापता परिवार, आईपीएल में मोटा सट्टा हारने से हुए थे गायब, जाने

किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला छोटी बमनपुरी में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य गुरुवार सुबह से लापता थे। उनको पुलिस ने मथुरा के एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया है। इन सभी को सोमवार को परिजनों को सौंप दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 19 May 2025, 9:43 PM IST

बरेली। किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला छोटी बमनपुरी में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य गुरुवार सुबह से लापता थे। उनको पुलिस ने मथुरा के एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया है। इन सभी को सोमवार को परिजनों को सौंप दिया गया।

मामले की तह में जाने पर चौंकाने वाला कारण सामने आया, परिवार के मुखिया ने आईपीएल नामक ऑनलाइन सट्टे में बड़ी रकम हार दी थी, जिसके बाद वसूली का दबाव बढ़ने से परेशान होकर वह पूरे परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए शहर छोड़कर चला गया।

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

पुलिस के अनुसार मोहल्ले निवासी राजीव रस्तोगी ने शुक्रवार को अपने 38 वर्षीय पुत्र अंकुर रस्तोगी, 35 वर्षीय बहू शिवी रस्तोगी, 13 वर्षीय पोती आध्या और 7 वर्षीय पोते रियांस की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सभी सुबह करीब 8:30 बजे घर से किसी जरूरी काम का हवाला देकर निकले थे लेकिन उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए किला थाने की पुलिस ने तुरंत मोबाइल सर्विलांस के जरिए तलाश शुरू की। जांच में अंकुर और उसके परिवार के सभी सदस्यों की लोकेशन मथुरा में पाई गई। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर चारों को एक होटल से सकुशल बरामद किया और बरेली लाकर परिवार के हवाले कर दिया।

परिवार को सौंपे गए चारों सदस्य

पूछताछ में अंकुर ने बताया कि वह ऑनलाइन सट्टे में भारी रकम हार चुका था। इसके बाद जिन लोगों ने पैसे जीते थे, वे लगातार उस पर दबाव बना रहे थे और धमकियां भी मिलने लगी थीं। इसी मानसिक दबाव से बचने के लिए वह परिवार को लेकर मथुरा चला गया था, ताकि कुछ दिनों तक तनाव से दूर रह सके। किला थाना प्रभारी ने बताया कि चारों सदस्य सुरक्षित हैं और परिवार के हवाले कर दिए गए हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है ताकि सट्टे के नेटवर्क और दबाव बनाने वाले लोगों की भी जानकारी प्राप्त की जा सके।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग