बरेली. कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए मशहूर शायर और विधान परिषद सदस्य वलीम बरेलवी (Wasim Barelvi) ने अपनी पूरी विधायक निधि का इस्तेमाल करने का ऐलान किया है। वसीम बरेलवी ने संसाधनों की कमी के चलते कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में आ रही दिक्कत को देखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने अपनी पूरी विधायक निधि को कोविड मरीजों के इलाज में देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि इस निधि से मेडिसिन और सर्जिकल आइटम न खरीदें, बल्कि वेंटीलेटर, ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाएं खरीदी जाएं। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा है।