11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहम्मद अली जिन्ना को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुसलमानों को बताएंगे सरकार की योजनाएं

अल्पसंख्यक मोर्चा लोकसभा चुनाव के पहले अलोसंख्यकों के बीच जाकर उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 Sep 2018, 6:06 PM IST

Jinnah

मोहम्मद अली जिन्ना को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुसलमानों को बताएंगे सरकार की योजनाएं

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने महानगर अल्पसंख्यक मोर्चे की नई कमेटी का गठन कर दिया है। अनीस अंसारी को भाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चे का अध्य्क्ष बनाया गया है। इस 21 सदस्यीय नई कमेटी में मोहम्मद अली जिन्ना समेत चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, चार मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी और सात सदस्य बनाए गए हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा लोकसभा चुनाव के पहले अलोसंख्यकों के बीच जाकर उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताएगा।

ये बनी नई कमेटी

भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने महानगर अल्पसंख्यक मोर्चे का गठन किया है जिसमें भाजपा नेता अनीस अंसारी को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सौरभ जैन, मोहम्मद अली जिन्ना, शाहिद रज़ा एवं मुसतिजुर्रह्मान मलिक को उपाध्यक्ष, सरदार अमरजीत सिंह व जावेद अहमद को महामंत्री, अफजाल अहमद, शादिक हसन, इफ्तेखार अहमद और रईस अहमद को मंत्री बनाया गया है। सादिक अंसारी को कोषाध्यक्ष,मोहम्मद आसिफ को कार्यालय मंत्री, शोएब आलम को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कमेटी में नत्थू बख्स, असलम खान, मल्लू मंसूरी, हनीफ अंसारी, मोहम्मद अनीस, नाजिर हुसैन और मोहम्मद शाकिर को सदस्य बनाया गया है।

मुसलमानों को बताएंगे सरकार की योजनाएं

नई कमेटी के गठन के बाद महानगर अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष अनीस अंसारी ने पत्रिका से बात करते हुए बताया कि सरकार मुसलमानों के लिए तमाम योजनाओं को चला रही है लेकिन तमाम लोगों को योजनाओं की जानकारी नहीं है जिससे कि लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की टीम लोगों के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी और लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी।