कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि नगर आयुक्त के आश्वासन पर आज अनशन खत्म किया जा रहा है। अगर 30 नवंबर तक नेहरू जी की प्रतिमा नहीं लगी तो दोबारा इसी जगह पर अनशन शुरू किया जाएगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, स्मार्ट सिटी के एई, जेई समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।