27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निदा खान के नाम से घबराए भाजपा नेता, इसी कारण पार्टी में शामिल न हो सकीं

निदा खान को गुरुवार को भाजपा ज्वाइन करनी थी, लेकिन नेताओं की आपसी खींचतान में ऐसा न हो सका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 11 Aug 2018, 5:25 PM IST

Nida Khan

निदा खान के नाम से घबराए भाजपा नेता, इसी कारण पार्टी में शामिल न हो सकीं

बरेली। तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के हक की आवाज बनी हाला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान को भाजपा में लाने तैयारी लगभग पूरी हो गई है। उन्हें किसी भी समय भाजपा में शामिल होने के लिए बुलावा आ सकता है। निदा खान को गुरुवार को भाजपा ज्वाइन करनी थी, लेकिन नेताओं की आपसी खींचतान में ऐसा न हो सका। कुछ दिन पहले उत्तराखण्ड सरकार में मंत्री रेखा आर्या से निदा की मुलाकात देहरादून में हुई थी। तब से निदा की भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई है। निदा को भी भाजपा की सदस्यता लेने का प्रस्ताव दे दिया गया है। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि निदा की ज्वाइनिंग दिल्ली में होगी या लखनऊ में। फिलहाल निदा खान भी पार्टी के बुलावे के इन्तजार में है। कुछ भाजपा नेता निदा खान के नाम से घबरा रहे हैं। उन्हें भय है कि कहीं पार्टी उन्हें बरेली से चुनाव न लड़ा दे। इस कारण भी विलम्ब हो रहा है।

नेताओं की खींचतान में लटक गई ज्वाइनिंग
निदा को दो दिन पहले दिल्ली में पार्टी ज्वाइन करनी थी, लेकिन स्थानीय नेताओं के विरोध के कारण निदा की ज्वाइनिंग लटक गई। निदा को रेखा आर्य के पास ले जाने वाले भाजपा नेता हरिओम राठौर ने बताया कि रेखा आर्या का फोन आने के बाद वो निदा को लेकर छह अगस्त को देहरादून गए थे। निदा खान की मुलाकात रेखा आर्या से हुई थी। उस समय निदा की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी कराई गई थी। निदा को दो दिन पहले दिल्ली में पार्टी ज्वाइन करनी थी। उत्तर प्रदेश के नेता चाहते हैं कि निदा की ज्वाइनिंग लखनऊ में हो, जिससे उत्तर प्रदेश में पार्टी को लाभ मिले। इसलिए निदा की ज्वाइनिंग दिल्ली में नहीं हो पाई। एक-दो दिन में निदा पार्टी ज्वाइन कर लेंगी।

बरेली के एक नेता ने लगाया अड़ंगा
निदा को उत्तराखंड के नेताओं द्वारा पार्टी में लाने की कवायद को बरेली के एक बड़े नेता ने गलत माना है। उन्होंने निदा की ज्वाइनिंग में अड़ंगा लगा दिया है। वे नहीं चाहते कि निदा को पार्टी में लाने का श्रेय उत्तराखंड के नेता लें। शायद यही वजह है कि निदा खान गुरुवार को भाजपा में शामिल नहीं हो सकीं।

क्या बोली निदा खान
वही भाजपा में शामिल होने के सवाल पर निदा खान ने कहा कि अभी उनके पास कोई सूचना नहीं है। मेरठ में हो रही बैठक के बाद ही कोई फैसला होगा। फिलहाल मैं घर पर ही हूँ।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग