
तीन तलाक बिल पर पेश होने पर बोली मुस्लिम महिलाएं, ये हमारी जीत
बरेली। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने के लिए केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को नया तीन तलाक बिल पेश किया। इस बिल का विपक्षी पार्टी विरोध कर रही हैं। वही तलाक पीड़ित महिलाओं को इस बिल से उम्मीद की किरण नजर आ रही है। तलाक पीड़ित महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाली बरेली की निदा खान और फरहत नकवी ने स्वागत किया है। इनका कहना है कि तीन तलाक पर कानून बनने से ट्रिपल तलाक में कमी आएगी और महिलाओं और उनके बच्चों का भविष्य खराब नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
भविष्य होगा सुरक्षित
मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी का कहना है कि केंद्र सरकार ने जो नया तीन तलाक बिल पेश किया है इससे मुल्सिम महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी इतना ही नहीं उनके बच्चों का भी भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि इस पर कानून बनने से अब तलाक के मामलों में कमी आएगी और महिलाएं इसका शिकार होने से बचेंगी।
ये भी पढ़ें
मुस्लिम महिलाओं की बड़ी जीत
आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान ने भी केंद्र सरकार के इस बिल का स्वागत किया है उन्होंने कहा कि तीन तलाक बिल का पेश होना मुस्लिम महिलाओं की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि हमे उम्मीद है कि राज्यसभा में भी ये बिल पास हो जाएगा और हमे न्याय मिलेगा। बिल का विरोध करने वालों पर निदा खान ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं उन्हें सोचना चाहिए कि मुस्लिम महिलाओं की प्रताणना तीन तलाक से ही दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। घरेलू हिंसा और दहेज के मामले तो आते ही है और हमारे साथ तीन तलाक भी जुड़ा हुआ है इस लिए तीन तलाक पर कानून बनना बहुत जरूरी है।
Published on:
21 Jun 2019, 5:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.