
demo pic
बरेली। शाही इलाके के एक गांव की रहने वाली दलित युवती का अपहरण कर उसका धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। फिलहाल युवती का 23 दिन बीतने के बाद अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों का कहना है कि युवती घर से दवा लेने गई थी, लेकिन गांव के ही दूसरे धर्म के दो लोग उसे उठा कर ले गए। मंगलवार को लड़की के परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे और लड़की की बरामदगी की मांग करते हुए एसपी ग्रामीण से शिकायत की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
धर्मांतरण कराया व रेप किया
एसएसपी ऑफिस में दलित लड़की के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी का अपहरण कर धर्मांतरण करवा दिया गया है। परिजनों ने एसपी ग्रामीण से मिल इंसाफ की गुहार लगाई है। दरअसल 24 मई को शाही थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव की अठारह साल की दलित लड़की दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास जा रही थी, तभी गांव का ही हिस्ट्रीशीटर भूरा और नाजिम ने उसका अपहरण कर लिया। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी का जबरन धर्मांतरण करवा दिया गया। इतना ही नहीं उसके साथ रेप भी किया गया।
जल्द बरामद होगी लड़की
वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस शुरू से ही मामले में लापरवाही बरत रही है। पुलिस ने शाही थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन आरोपियों को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया। आरोपी लड़की को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए, जहां उन्होंने अपने वकील के जरिये चार हफ्ते का समय मांगा है। वहीं एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार का कहना है कि लड़की की तलाश की जा रही है उसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
Updated on:
13 Jun 2018, 3:33 PM IST
Published on:
13 Jun 2018, 11:31 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.