6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली
ये मुस्लिम युवा सावन में करता है कांवड़ियों की सेवा- देखें वीडियो
Play video

ये मुस्लिम युवा सावन में करता है कांवड़ियों की सेवा- देखें वीडियो

डॉक्टर हुदा की टीम बरेली बदायूं रोड पर सुबह से ही एम्बुलेंस के साथ कछला तक का भ्रमण करती है और जहां कही भी रास्ते में कावड़ियों को इलाज की जरूरत हो इलाज उपलब्ध कराती है

Google source verification

बरेली। सावन माह में कांवड़ियों को कोई तकलीफ न हो इसके लिए बरेली की हुदैबिया कमेटी कांवड़ यात्रा के मार्ग पर तैनात रहती है। हुदैबिया कमेटी के नेशनल कन्वेनर डॉ एसई हुदा के नेतृत्व में उनकी टीम प्रत्येक सोमवार को बदायूं के कछला घाट से गंगा जल लाकर जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों को चिकित्सा संबंधी सहायता,दवा,खाने-पीने की व्यवस्था करती है। डॉक्टर हुदा की टीम बरेली बदायूं रोड पर सुबह से ही एम्बुलेंस के साथ कछला तक का भ्रमण करती है और जहां कही भी रास्ते में कावड़ियों को इलाज की जरूरत हो इलाज उपलब्ध कराती है और कांवड़ियों को दवाइंया भी देती है साथ ही कावड़ियों को फल आदि भी उपलब्ध कराती है।

सावन के सोमवार को होती है सेवा

डॉ. हुदा ने कावड़ियों की सेवा हेतु अपनी इस मुहिम के सम्बंध में कहा कि ये व्यवस्था सावन के प्रत्येक सोमवार को जारी रहेगी।डॉ. हुदा ने कावड़ियों की इस सेवा को मानवता की सेवा बताते हुए कहा कि क़ौमी एकता इस मुल्क़ की रूह है तथा सभी मज़हब के लोगो को एक-दूसरे के तीज-त्योहार में परस्पर सहयोग की भावना के साथ काम करना चाहिए ताकि मुल्क़ में अमन-चैन और आपसी भाईचारे को और मज़बूती मिल सके।हुदैबिया कमेटी के सयैद राशिद अली ने कहा कि इस मुल्क़ की तरक़्क़ी हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे से ही संभव है।एडवोकेट क़ाज़ी हसन ने कहा कि पूरी दुनिया मे हिंदुस्तान की पहचान कौमी एकता से है और हमे इसको क़ायम रखना है।सोहेल रज़ा ने कहा कि मुल्क़ में आपसी भाईचारे के लिये सभी मज़हब के युवाओं को आगे आना चाहिये ताकि हम विश्व गुरु बन सकें।

इनका भी रहता है सहयोग

इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख लोगो मे,वसी वारसी,तसव्वर खान,वसीम,जितेंद्र,मोअज़्ज़म अली,शब्बी खान,आवेश,आरिफ़ आदि प्रमुख रूप से शामिल रहते है और कांवड़ियों की सेवा करते है।