1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहरीली शराब से मौत के मामले में पुलिसकर्मियों पर होगी एनएसए की कार्रवाई: डीजीपी

विधायकों को धमकी के मामले में उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक 22 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 25 May 2018, 7:27 PM IST

DGP OP Singh

जहरीली शराब से मौत के मामले में पुलिसकर्मियों पर होगी एनएसए की कार्रवाई: डीजीपी

बरेली। कानपुर में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में सस्पेंड किए गए पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को ई चालान सेवा का शुभारंभ करने बरेली पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि इस मामले में कठोर कार्रवाई की जा रही है और सस्पेंड किए गए पांचों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की तैयारी चल रही है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले के आरोपी सपा नेता पर भी एनएसए लगाई जाएगी। वहीं विधायकों को धमकी के मामले में उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक 22 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में घुसी स्कॉर्पियो, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

होगी कठोर कार्रवाई

ज़हरीली शराब मामले पर डीजीपी ने बताया कि कानपुर से पहले बाराबंकी में भी इस तरह से लोगों की मौत हुई थी। हमने सख्त कार्रवाई की है। हमने पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। हम पुलिसकर्मियों पर एनएसए की कार्रवाई कर रहे हैं। हमने समाजवादी पार्टी नेता के घर छापा मारा जिसमें वहां पर ज़हरीली शराब बन रही थी हम उन पर भी एनएसए लगाने जा रहे हैं। आबकारी विभाग ने भी अपने अधिकारियों को सस्पेंड किया है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल से बिकेंगे गेहूं, चावल और सरसों, खाते में पहुंचेगी धनराशि, जानिए कैसे
22 मुकदमे हुए दर्ज

डीजीपी ओपी सिंह ने प्रदेश के विधायकों को धमकी मामले में बताया कि धमकी भरा मैसेज केवल यूपी के विधायकों को ही नहीं मिला है बल्कि पूरे देश में इस तरह की धमकियां मिली हैंं। दिल्ली में इन्फॉर्मेशन कमिश्नर को भी धमकी मिली है, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई जगहों पर इस तरह की धमकियां मिली हैं।

इस मामले में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी से बात कर रहे हैं और इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भी चिंतित हैं उन्होंने बताया कि इस मामले में 22 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश