4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली में रेलवे ट्रैक पर पलटा ओवरलोड ट्रक, ट्रेनों का संचालन बाधित, जाने मामला

बहेड़ी क्षेत्र में सुबह बड़ा हादसा हो गया, एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पलट गया। जिससे बरेली-हल्द्वानी रेलवे रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे के अधिकारियों ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर ट्रेनों को संचालन शुरु कराया।
less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। बहेड़ी क्षेत्र में सुबह बड़ा हादसा हो गया, एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पलट गया। जिससे बरेली-हल्द्वानी रेलवे रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे के अधिकारियों ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर ट्रेनों का संचालन शुरु कराया।

मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे के अफसर

बहेड़ी के केसर चीनी मिल के पास रेलवे लाइन से मंगलवार सुबह गन्ने के बकास से भरा ट्रक गुजर रहा था। तभी वह अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन पर ही पलट गया गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालिंक ट्रेनों का संचालन एक घंटा प्रभावित हुआ। सूचना मिलते की पुलिस टीम और रेलवे के अफसर मौके पर पहुंच गए। क्रेन की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को रेलवे लाइन से हटाकर ट्रेनों को संचालन शुरु कराया गया।

एक घंटे प्रभावित रहा ट्रेन यातायात

इस हादसे के कारण रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रुक गई, जिससे कई ट्रेनें रास्ते में खड़ी हो गई हैं।
करीब एक घंटे से अधिक समय से रेल यातायात ठप पड़ा हुआ है। रेलवे फाटक के पास ही के ट्रेन को रोकना पड़ा। ट्रक को लाइन से हटाने के बाद संचालन शुरु कराया गया। प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।

बड़ा हादसा होने से टला

गनीमत रही कि ट्रक पलटने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अगर कोई ट्रक के नीचे दब जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जन संपर्क अधिकारी पूर्वोतर रेलवे इज्जतनगर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि करीब 11 बजे केसर चीनी मिल रेलवे फाटक पर ट्रक पलट गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद उसे हटवा दिया गया, अब ट्रेनों का संचालन शुरु हो गया है।