
बरेली। बरेली जंक्शन और पितांबरपुर रेलवे स्टेशन के बीच लगभग 20 किलोमीटर के बीच रेलवे ट्रैक से 99 पेंड्रोल क्लिप गायब मिले हैं। इसके अलावा 212 पेंड्रोल क्लिप ढीली अवस्था में पाए गए। हैरानी इस बात की है कि यह जानकारी रेलकर्मियों को नहीं थी। लिहाजा उसी पटरी पर ट्रेनें गुजारती रहीं। चूंकि, क्लिप दूर-दूर से खुले थे, जिसके चलते हादसा टल गया। ट्रैक के निरीक्षण में सच्चाई सामने आई तो खलबली मच गई। अफसरों ने तुरंत ट्रैक को दुरुस्त कराया।
इसके पूर्व बरेली में ही बिशारतगंज और सीबीगंज के पास तीन बार पेन्ड्रोल क्लिप चोरी का मामला प्रकाश में आया था।गौरतलब है कि ट्रेन दुर्घटनाओं को देखते उत्तर रेल मुख्यालय दिल्ली के निर्देश पर सभी ट्रैक का निरीक्षण का कार्य चल रहा है।इसी क्रम में पीडब्ल्यूआई और आरपीएफ इंस्पेक्टर आदि अफसरों की टीम ने बरेली जंक्शन से पितांबरपुर स्टेशन तक अप-डाउन लाइन का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पेन्ड्रॉल क्लिप गायब मिली और कई स्थानों पर क्लिप ढीली पाई गई।
पहले भी हुई क्लिप चोरी
रेलवे ट्रैक से पेंड्रोल क्लिप चोरी होने का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी तीन बार क्लिप चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। सीबीगंज में चार अगस्त को 22 क्लिप चोरी की गयी थी। इसके साथ ही नौ अगस्त की रात में बिशारतगंज में बरेली -चंदौसी रेल मार्ग पर 77 पेंड्रोल क्लिप निकाल लिए गए थे। सभी पेंड्रोल क्लिप को निकाल कर ट्रैक के पास ही फेंक दिया गया था जिससे इन घटनाओं में साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता।इसके बाद सीबीगंज में ही कुछ दिनों पहले पेन्ड्रॉल क्लिप चोरी हुई थी।
सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं है जांच
15 अप्रेल को रामपुर के पास राजरानी एक्सप्रेस डिरेलमेंट हुई थी जिसकी जांच अभी पूरी नहीं हुई है। इसके बाद जिले में एक के बाद एक तीन बार पेंड्रोल क्लिप गायब होने से ख़ुफ़िया एजेंसियां भी जांच में जुटी गयी हैं। एटीएस के अलावा, जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी पहले तीन मामलों की जांच कर रही है।
Published on:
08 Sept 2017 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
