बरेली। प्रदेश में भाजपा के सबसे चर्चित मेयर डॉ० उमेश गौतम की मुश्किलें बढ़ गई है। मेयर उमेश गौतम को पद से हटाने की याचिका हाई कोर्ट में दायर हुई है। पूर्व मेयर आईएस तोमर के करीबी मुनीश शर्मा, भाजपा पार्षद विपुल लाला और पूर्व पार्षद राजेश तिवारी ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन पर मेयर की यूनिवर्सिटी का कब्जा होने को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर मेयर को पद से बर्खास्त करने की मांग की गई है। याचिका में प्रमुख सचिव नगर विकास और नगर आयुक्त को भी पार्टी बनाया गया है। याचिका पर सुनवाई मंगलवार को होगी।