1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौधा लगाने से भाग्य भी चमकता है,जानिए अपने नक्षत्र के हिसाब से किस पौधे का करें रोपण

जो व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र को मजबूत बनाना चाहता है उसे अपने जन्म नक्षत्र से संबंधित पौधे का रोपण कर उसकी सेवा करनी चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

jitendra verma

•

Updated: 5 Jun 2019, 11:07 AM IST

बरेली। वृक्षारोपण से पर्यावरण की सुरक्षा होती है साथ ही हमारी किस्मत भी चमकती है। अपने नक्षत्र के अनुसार पौधे का रोपण कर आप अपना भाग्य भी चमका सकते हैं। बालाजी ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पंडित राजीव शर्मा बताते है कि अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में निरंतर उन्नति और प्रगति करना चाहता है और उसके जीवन में कोई बाधा आ रही है तो उसे अपने जन्म नक्षत्र वाले पौधे का रोपण कर उसकी सेवा करनी चाहिए। जन्म नक्षत्र को जन्म कुंडली में बहुत महत्त्वपूर्ण माना गया है। यदि जन्म नक्षत्र में पाप ग्रह स्थित हो, जन्म नक्षत्र का स्वामी जन्म कुंडली में अशुभ भावों में निर्बल स्थिति में हो या जन्म नक्षत्र का स्वामी पाप ग्रह के प्रभाव में आकर पीड़ित बैठा हो तो ऐसे व्यक्ति को अनेक रुकावटों और असफलताओं का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें

भक्ति सच्ची है तो मनोकामना जरूर पूरी होती है, पढ़िए ये रोचक कथा

जो व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र को मजबूत बनाना चाहता है उसे अपने जन्म नक्षत्र से संबंधित पौधे का रोपण कर उसकी सेवा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जन्म नक्षत्र से संबधित पौधे को शुभ मुहूर्त में लाकर अपने घर, बगीचे या खेत में लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। जैसे जैसे ये पौधा बढ़ता जाएगा वैसे वैसे आप उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। पौधे को किस दिशा में और किस मुहूर्त में लगाना है इसका परामर्श किसी ज्योतिषी या वास्तुशास्त्री से अवश्य लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें

तीर्थ नहीं भगवान का धाम है श्रीवृन्दावन, हर पाप से मिलती है मुक्ति, पढ़िये ये कथा

नक्षत्र नक्षत्र का वृक्ष जल चढ़ाने का दिन

अश्विनी कुचिला मंगलवार
भरणी आंवला शुक्रवार
कृतिका गूलर रविवार
रोहिणी जामुन सोमवार
मृगशिरा खैर मंगलवार
आद्रा आंगरा शनिवार
पुनर्वसु बांस गुरूवार
पुष्य पीपल शनिवार
आश्लेषा चमेली बुधवार
मघा बरगद मंगलवार
पू० फाल्गुनी पलाश शुक्रवार
उ ० फाल्गुनी पाकड़ रविवार
हस्त चमेली सोमवार
चित्रा बेल मंगलवार
स्वाति अर्जुन शनिवार
विशाखा बबूल गुरूवार
अनुराधा नागकेसर शनिवार
ज्येष्ठा सैमल बुधवार
मूल राल मंगलवार
पूर्वाषाढ़ा बैंत शुक्रवार
उत्तराषाढ़ा कटहल रविवार
श्रवण आक सोमवार
धनिष्ठा शमी मंगलवार
शतभिषा कदम्ब शनिवार
पूर्वा भाद्रपद आम गुरूवार
उत्तरा भाद्रपद नीम शनिवार
रेवती महुआ बुधवार

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश