बरेली। सीबीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 15 लाख रूपये कीमत की हरियाणा की शराब बरामद की है। शराब ट्रक में छिपाकर कर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से 438 पेटी शराब के साथ ही ट्रक बरामद किया है और दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में परवल (लाई )के कट्टो के नीचे छिपा कर शराब ले जाई जा रही थी।