गांव में भी मना क्रिसमस
शहर से सटे क्यारा ब्लाक का प्राथमिक विद्यालय लखोरा किसी भी मामले में कान्वेंट स्कूलों से कम नही है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका नीता जोशी और अन्य शिक्षिकाओं मिति भाटिया, गीता और पूजा ने इस सरकारी स्कूल की तस्वीर बदल दी है। यहां के बच्चे किसी भी मामले में कान्वेंट के बच्चों से पीछे नही है। क्रिसमस के अवसर पर इस सरकारी स्कूल में भी कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर क्रिसमस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।