11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Flood Alert in Bareilly : रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, 300 गाँव में बाढ़ का खतरा

राम गंगा के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित 300 गांवों 48 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है।

2 min read
Google source verification
flood

flood

बरेली। पहाड़ और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश से रामगंगा और उसकी सहायक नदियाँ उफान पर है। भारी बारिश के कारण रामगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रामगंगा नदी खतरे के निशान से महज 2.38 मीटर नीचे बह रही है। इससे रामगंगा से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रामगंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला आपदा अधिकारी ने अलर्ट जारी कर दिया है और चौकसी बढ़ाने के लिए 48 बाढ़ चौकियों को क्रियाशील कर दिया गया है। बारिश की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय जल विभाग लगातार रामगंगा के जलस्तर पर नजर गढ़ाए हुए है। हर घंटे इसका जलस्तर दर्ज कर बाढ़ खंड और केंद्र को अवगत कराया जा रहा है।

बढ़ रहा पानी

रामगंगा नदी में 163 मीटर पर खतरे का निशान है और इस समय रामगंगा नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। जिले में 2010 और 2012 में रामगंगा में बढ़े जलस्तर ने जमकर तबाही मचाई थी। फरीदपुर, आंवला और मीरगंज तहसील के कई गांवों में स्थिति काफी भयावाह हो गई थी। शहर में भी रामगंगा का पानी घुस गया था। बदायूं की ओर जाने वाले लोगों केा खासा परेशानी उठानी पड़ी थी। अब बारिश ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है। इसका असर बरेली में देखने को मिल रहा है। रामगंगा समेत सभी नदियां उफनाने लगी हैं। इससे बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। बारिश और नदियों के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित 300 गांवों 48 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है।

इतने गांवों में अधिक खतरा

सदर तहसील के 73 संवेदनशील और 13 अतिसंवेदनशील, बहेड़ी तहसील के 76 संवेदनशील और 14 अतिसंवेदनशील, आंवला तहसील के आठ संवेदनशील , नवाबगंज तहसील के 46 संवेदनशील और 16 अतिसंवेदनशील , फरीदपुर तहसील के 54 संवेदनशील और 27 अतिसंवेदनशील और मीरगंज तहसील के 115 संवेदनशील और 22 अतिसंवेदनशील गांवों में बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। इनमें कुछ गांवों में रामगंगा समेत अन्य नदियों का पानी घुसने लगा है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है जिसमे हेल्पलाइन नंबर 0581- 2457150 जारी किया गया है। इस नंबर पर फोन कर बाढ़ के संबंध में सूचनाएं दी जा सकेंगी। इस कंट्रोल रूम में आठ आठ घंटे की तीन शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए गए है।