12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुलदीप सेंगर के बाद अब इस बीजेपी विधायक पर लगा रेप का आरोप, युवती बोली शादी का झांसा देकर दो साल तक दुराचार करते रहे…

युवती का कहना विधायक ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा। न कहीं शादी कर सकती है, न ही काम। अगर विधायक ने उसे नहीं अपनाया तो वो आत्महत्या कर लेगी।

2 min read
Google source verification
BJP MLA Kushagra Sagar

BJP MLA Kushagra Sagar

बरेली। बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर का रेप का मामला अभी थमा भी नहीं था कि बीजेपी के एक और विधायक पर रेप का आरोप लगा है। एसएसपी कार्यालय पहुंची एक युवती ने बदायूं जिले के बिसौली विधायक कुशाग्र सागर पर शादी का झांसा देकर दो साल तक रेप करने का आरोप लगाया है।

बारादरी थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी की रहने वाली एक युवती ने बदायूं के बिसौली से बीजेपी विधायक कुशाग्र पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुराचार करने का आरोप लगा कर बरेली एसएसपी कलानिधि नैथानी से शिकायत की है। साथ ही एफआईआर कराने की मांग की है। एसएसपी ने युवती को मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

पूर्व में हुआ था समझौता
युवती ने बताया कि इस मामले को लेकर उसने पहले भी विरोध किया था। तब विधायक के पिता पूर्व विधायक योगेंद्र सागर ने उसे आश्वासन दिया था कि जब वह बालिग हो जाएगी। तब उसकी शादी वह अपने बेटे कुशाग्र से करा देंगे। लेकिन कुशाग्र के विधायक बनने के बाद वह अपने वादे से मुकर गए।

पीड़िता बोली नहीं होने दूंगी शादी
युवती ने बताया कि विधायक कहीं दूसरी जगह 17 तारीख को शादी कर रहे हैं। मैं किसी भी हाल में विधायक की शादी नहीं होने दूंगी। युवती ने कहा कि वह शादी में पहुंचकर हंगामा कर शादी हर हाल में रुकवा देगी। युवती का कहना है कि अब वो न तो कहीं काम करने के लायक रही है और न ही कहीं शादी करने की रही है। यदि विधायक ने उसे नहीं अपनाया तो वो अपनी जान दे देगी।

एसएसपी ने सीओ को दी जांच
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि युवती की शिकायत पर सीओ थर्ड नीति द्विवेदी को पूरे मामले की जांच कर तत्काल मौके पर भेजा गया है क्योंकि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जाएगी।

नौकरानी की बेटी है रेप पीड़िता
बता दें कि पूर्व में विधायक रहे योगेंद्र सागर का बारादरी थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में घर है जहां राजीव कॉलोनी की रहने वाली एक महिला उनके घर में काम करती थी। इसी बीच नौकरानी के साथ कभी-कभी उसकी बेटी भी विधायक के घर जाती थी। इसी दौरान उसके कुशाग्र सागर से संबंध बन गए थे और शादी का झांसा देकर कई बार कुशाग्र ने उसके साथ दुराचार किया।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग