
वाशिंग लाइन में खड़ी ट्रेन में नाबालिग छात्रा से रेप
बरेली। जंक्शन परिसर में ट्रेन के अंदर नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। वाशिंग लाइन पर खड़ी दिल्ली रेवाड़ी बरेली पैसेंजर ट्रेन में एक युवक ने 11 साल की बच्ची से दरिंदगी की। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे रेलवे के स्टाफ ने युवक को पकड़ लिया। युवक की पिटाई करने के बाद उसे जीआरपी के हवाले कर लिया। जीआरपी ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वाशिंग लाइन पर खड़ी थी ट्रेन
यह घटना दिल्ली-बरेली पैसेंजर में जंक्शन की वाशिंग लाइन पर हुई। दरअसल, यह ट्रेन सुबह 10 बजे जंक्शन पहुचं जाती है। यात्रियों को उतारने के बाद ट्रेन वाशिंग लाइन में चली गई। इस ट्रेन के आखिरी डिब्बे में महाराष्ट्र का रहने वाला नागनाथ बिहार की रहने वाली नाबालिग छात्रा को लेकर पहुंच गया। उसने किशोरी को ट्रेन की बोगी में बंद कर लिया और उससे दरिंदगी की कोशिश की।छात्रा की चीख सुनकर कुछ रेलवे कर्मचारी वहां पहुंच गए। उन्होंने कैसी तरह दरवाजा खुलवाकर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर जीआरपी पहुंच गई लेकिन घटना स्थल सुभाषनगर का बताया गया तो स्थानीय पुलिस बुला ली गई। पुलिस उसे थाने ले गई। पूछताछ में पता चला कि घटना ट्रेन के अंदर की है। ऐसे में सुभाषनगर पुलिस ने इस मामले को यह कहते हुए अपने थाने में दर्ज करने से इनकार कर दिया कि घटना ट्रेन के अंदर की है तो मुकदमा भी जीआरपी में दर्ज होना चाहिए।
जीआरपी में दर्ज हुआ मुकदमा
सुभाषनगर के बाद युवक को जीआरपी लाया गया जहां पर जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 363,367 और 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जीआरपी थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक महाराष्ट्र का रहने वाला है और किशोरी गोपालगंज बिहार की है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
युवक की हुई पिटाई
जिस समय ये घटना हुई रेलवे के सुपरवाइजर शिवा यादव ट्रेन का निरीक्षण कर रहे थे। बच्ची की चीख सुनकर शिवा यादव ट्रेन के पास पहुँच गए और उन्होंने किसी तरह से बच्ची को आरोपी की चंगुल से आजाद कराया। आरोपी को पकड़ने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
Published on:
5 Aug 2018, 4:50 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.