27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रुहेलखण्ड यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए एक और मौका, बढ़ाई गई तारीख

इसके बाद अब पंजीकरण कराने की डेट नहीं बढ़ाई जाएगी और मेरिट जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 Jun 2018, 3:12 PM IST

MJP Ruhelkhand University

रुहेलखण्ड यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए एक और मौका, बढ़ाई गई तारीख

बरेली। एमजेपी रुहेलखण्ड यूनिवर्सिटी ने स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। सीटों के मुकाबले कम आवेदन आने के कारण यूनिवर्सिटी ने तिथि बढ़ाई है। स्नातक में प्रवेश के लिए छात्र 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं जबकि परास्नातक में प्रवेश के लिए 15 जून तक पंजीकरण किया जा सकेगा। यूनिवर्सिटी ने तारीख बढ़ा कर छात्रों को अंतिम मौका दिया है इसके बाद अब पंजीकरण कराने की डेट नहीं बढ़ाई जाएगी और मेरिट जारी कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

कम आए आवेदन

स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए 151591 पंजीकरण हुए जिसमें 142803 ने ही शुल्क जमा किया है। स्नातक की दो लाख सीटों की तुलना में 136073 पंजीकरण हुए हैं जिनमें से 129296 ने ही फीस जमा की है। जबकि परास्नातक की करीब 35 हजार सीट के सापेक्ष 15964 ही आवेदन आए हैं जिसमें 13510 ने फीस जमा की है। आवेदन कम आने के कारण पंजीकरण तिथि बढ़ा दी गई है।

खाली रह जाएंगी सीट

अब 10 जून तक स्नातक के लिए जबकि 15 जून तक परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन होंगे लेकिन अभी भी काफी सीटें खाली हैं ऐसे में अगर पंजीकरण की यही रफ्तार रही तो तमाम सीटें खाली रह जाएंगी। ज्यादातर सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में आवेदन बहुत कम हुए हैं। ऐसे में इन कॉलेजों में सीट खाली रह जाएंगी।

पांच जुलाई तक होगी प्रकिया पूरी

स्नातक के छात्रों को पंजीकरण फार्म की हार्ड कॉपी 15 जून तक कॉलेज में जमा करनी होगी। अगर छात्र हार्ड कॉपी जमा नही करता है तो उसको मेरिट में शामिल नहीं किया जाएगा। 18 जून तक कॉलेजों को छात्रों का डाटा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड करना है जिसके बाद 20 जून तक मेरिट जारी होगी। स्नातक में पांच जुलाई तक प्रवेश पूरे करने होंगे वहीं परास्नातक में प्रवेश प्रकिया 10 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

बरेली कॉलेज में मारामारी

जहां एक तरफ अन्य कॉलेजों में सीट खाली रह जाएंगी वहीं बरेली कॉलेज में बम्पर आवेदन हुए हैं और बरेली कॉलेज में प्रवेश के लिए काफी मारामारी रहेगी। बरेली कॉलेज में पांच हजार सीटों के लिए 12 हजार छात्रों ने पंजीकरण किया है और करीब छह हजार छात्रों का डाटा भी वेबसाइट पर अपलोड हो चुका है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग