10 मार्च तक चलेगा अभियान
जिले में इस समय करीब 7600 टीबी के मरीज हैं। जिनका इलाज चल रहा है। 24 फरवरी से शुरू 'एक्टिव केस फाइडिंग' अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों के बलगम का सैंपल ले रही है। लैब में उनकी जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट में जिनमें टीबी की बीमारी होने की पुष्टि होगी, उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। फिर उनका इलाज शुरू होगा। अभियान 10 मार्च तक चलेगा। इस अभियान में विभाग धर्मगुरुओं की मदद लेने जा रहा है। मंदिरों, मस्जिदों से लोगों को जागरुक किया जाएगा। विभाग ने धर्मगुरुओं से बातचीत की है। कई धर्मगुरुओं ने इसमें सहमति दे दी है। मंदिरों में पूजा और मस्जिदों में नमाज के बाद लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और डाट्स दवा के बारे में बताया जाएगा। टीबी के मरीजों को करीब छह माह तक लगातार दवा का सेवन करना होता है। बीच में दवा बंद करने पर बीमारी का खतरा और बढ़ जाता है। पुजारी और मौलवी लोगों को दवा का पूरा कोर्स करने के लिए प्रेरित करेंगे।