23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीण इलाके में फिर लूटपाट

जिस तरह से बदमाशों ने नवाबगंज में घटना को अंजाम दिया था उसी तरह से देवरनिया में भी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Sep 20, 2017

Loot

बरेली। नवाबगंज में शिक्षक की हत्या कर लूटपाट करने वाले बदमाशों का पुलिस अभी सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि देवरनिया में एक बार फिर बदमाशों ने एक मकान को निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।मंगलवार रात लूटपाट के इरादे से वैन चालक के घर में घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को जमकर पीटा और लूटपाट कर फरार हो गए।बदमाशों की पिटाई से घायल दम्पत्ति को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

देवरनिया के रहने वाले नूरुद्दीन अपने परिवार के साथ सो रहे थे रात करीब दो बजे बदमाश उनके घर में दाखिल हुए और घर में घुसते ही बदमाशों ने नूरुद्दीन और उनकी पत्नी शमीम के सिर पर लोहे की रॉड और डंडो से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। बेटे और बेटी के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें भी पीट कर चुप करा दिया।करीब आधा घन्टा तक बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट की इतना ही नही बदमाशों ने शमीम के पहने हुए जेवर भी उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए।

पड़ोस के रहने वाले याकूब के बेटे अफसर ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने घायल दम्पत्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।घटना की सूचना पर एसएसपी जोगेन्द्र कुमार और एसपी ग्रामीण ख्याति गर्ग मौके पर पहुंच गई।एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की चार टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है।


दोनों घटनाओं का तरीका एक

जिस तरह से बदमाशों ने नवाबगंज में घटना को अंजाम दिया था उसी तरह से देवरनिया में भी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। नवाबगंज में बदमाशों ने शिक्षक दम्पत्ति के सिर पर हमला किया था जिसमे शिक्षक की मौत हो गयी थी जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी उसी तरह बदमाशों ने देवरनिया में भी दम्पत्ति के सिर पर हमला किया।

नूरुद्दीन की पत्नी ने बताया कि उसके घर मे घुसे बनियान सिर्फ कच्छा पहने हुए थे जबकि नवाबगंज में हुई घटना के समय बदमाश कच्छा बनियान में थे। लेकिन दोनों घटनाओं में काफी समानता है इस लिए ये माना जा रहा है कि जिन बदमाशों ने नवाबगंज में घटना को अंजाम दिया है उन्ही बदमाशों ने देवरनिया में भी घटना की है।