
बरेली। मीरगंज के बैंक आफ बड़ौदा के बैंक मित्र से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 35 हजार रुपये की लूट कर ली। इसके बाद वह पीड़ित को तमंचे की बट सिर में मारकर घायल कर फरार हो गया। पीड़ित ने मीरगंज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मीरगंज थाना क्षेत्र में गांव गहवरा की गौंटिया निवासी बैंक मित्र अनिल कुमार से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट कर ली। अनुसार बुधवार शाम करीब सवा छह बजे बैंक मित्र मीरगंज से बाइक से अपने घर गहवरा की गौंटिया जा रहे थे। उनके मुताबिक गुलड़िया मोड़ से आगे पीछे से आए दो बाइक सवारों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उन पर फायर किया, जो मिस हो गया।
दोनों लुटेरों ने तमंचे से फायरिंग कर दी, लेकिन अनिल के कान से होकर गोली निकल गई। उनके बैग में रखे 35 हजार रुपये लूटकर लुटेरे फरार हो गए। पीछे से आए राहगीरों ने घायल बैंक मित्र को सड़क से उठाया। मौके से एक कारतूस भी मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
मीरगंज थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
19 Dec 2024 03:44 pm
Published on:
19 Dec 2024 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
