14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपचुनाव में जीत के बाद सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की रणनीति

सपा कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोकसभा 2019 के चुनावों में भाजपा के विरुद्ध रणनीति तैयार की गई।

2 min read
Google source verification
akhilesh

akhilesh

बरेली। कैराना और नूरपुर उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। रविवार को सपा कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष शुभेलश यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बूथकमेटी, विधानसभा कमेटी और फ्रन्टल संगठनों की कमेटी पर चर्चा हुई। साथ ही 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने पर भी दिशा निर्देश दिये गये।

हर बूथ पर बनाएं 20 यूथ
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि किसी भी संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने सभी से कहा कि अपनी बूथ कमेटी को सक्रिय करने का काम करें। जो लोग सक्रिय नहीं हैं, उनकी जगह सक्रिय और पार्टी के पुराने लोगों को सम्मान के साथ सक्रिय करें। ज़िला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को नूरपुर विधानसभा व कैराना लोकसभा में गठबंधन प्रत्याशियों की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के झूठ को पहचान गई है और जुमलो से तंग आ गई है। बढ़ते हुए अपराध, भ्रष्टाचार, बलात्कर, किसानों पर अत्याचार से दुखी है।

भाजपा की तानाशाही का जवाब जनता ने गोरखपुर, फूलपुर, नूरपुर और कैराना में देना शुरू कर दिया है। 2019 में जनता भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम करेगी। उन्होंने सभी से जनता के बीच जाकर उनकी समस्या को निदान कराने का आह्वान किया। उन्होंने ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी है कि वो हर बूथ पर 20 सक्रिय यूथ बनाने का काम करें।

जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता
महानगर अध्यक्ष क़दीर अहमद ने सबको जीत की बधाई देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि कार्यकता गली गली गांव—गांव जाकर जनता के बीच मोदी और योगी जी की असफलता और झूठ को बेनकाब करने का काम करें। उन्होंने कहा कि सभी समाजवादी एक साथ जुटकर सपा की नीतियों को जन जन तक पहुचाएं। बैठक का संचालन ज़िला महासचिव प्रमोद बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि अपनी कमेटी जल्द से जल्द देने का काम करें।

ये रहे मौजूद
बैठक में पूर्व सांसद कुंवर सर्वराज सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष सतेंद्र यादव,शमीम खान सुल्तानी,छोटे लाल गंगवार,प्रमोद यादव एडवोकेट, साधना मिश्रा, सरफराज वली खान, हरिशंकर,फ़रीदा सुल्ताना, सुरेश गंगवार, गुरु प्रसाद काले, हैदर अली और दिनेश यादव समेत सपा के तमाम नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।