
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने किया जेडी का घेराव
बरेली। फीस वसूली में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों ने मंगलावर को जेडी का घेराव किया। समाजवादी पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन के नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं ने जेडी का कमरा और बंद कर लिया और पंखा भी बंद कर दिया और जेडी कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। सपा नेता जेडी शिवप्रकाश से लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही सपाई माने।
ये भी पढ़ें
जेडी को दी चेतावनी
इस अवसर पर प्रवक्ता हैदर अली ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों के माध्यम से स्कूलों से मोटी वसूली की गयी है जिस कारण डीआईओएस की ऑडिट रिपोर्ट के बावजूद संयुक्त शिक्षा निदेशक अभिभावकों को राहत नही दिला रहे है। इससे यह सिद्ध हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी का यह अध्यादेश भी एक जुमला साबित हुआ। अभिभावकों को भ्रमित करने के लिए शासन ने अधिकारियों से मिली भगत कर अपना पीछा छुड़ाने का काम किया है। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हृदेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन के अन्दर अभिभावकों की फीस वापस नही की गयी तो संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। अधिकारियो को जब तक चैन से नही बैठने दिया जाएगा जब तक बढ़ी हुयी फीस वापस नही हो जाती महिला सभा की जिला महासचिव सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की किचन पर पहले ही मार कर रखी है अब स्कूल बढी हुयी फीस वसूलकर महिलाओं को एक समय का भोजन करने पर मजबूर कर दिया है गरीब मातांए भूखी रहकर बच्चों पढाने का कार्य कर रही है।
ये भी पढ़ें
ये रहे मौजूद
इस प्रदर्शन में हैदर अली, हृदेश यादव, वैभव गंगवार, मोहित भारद्वाज, सीमा श्रीवास्त, शिव प्रताप, नागेन्द्र कुमार, गौरव यादव, हकीम आहिद, अक्षय मैसी, हेमंत यादव, परितोष धवन, मो0 बाबर, सदाकत मुन्ना, अनूप यादव, ब्रिजेश श्रीवास्तव, ओमपाल यादव, अनिल पटेल, गौरव जायसवाल, राशिद खान, रचित शर्मा, शालिनी शर्मा, मुकेश यादव समेत तमाम सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहें।
ये भी पढ़ें
Updated on:
14 Aug 2018, 3:02 PM IST
Published on:
14 Aug 2018, 3:02 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.