11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा ने युवाओं के हाथ में दी नगर निकाय चुनाव की कमान

समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका नगर पंचायत चुनाव हेतु पर्यवेक्षकों को नामित किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 12 Oct 2017, 11:41 AM IST

बरेली। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना 25 अक्टूबर को जारी होने की उम्मीद है ऐसे में नगर निकाय चुनाव में जीत के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निकाय चुनाव में जीत के लिए समाजवादी पार्टी ने जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं जो कि क्षेत्र में जाकर जिताऊ प्रत्याशी की तलाश करेंगे। खास बात यह है कि इस काम के लिए ज्यादातर युवा नेताओं को ही जिम्मेदारी दी गई है।


समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता हैदर अली ने बताया कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने नगर पालिका नगर पंचायत चुनाव हेतु पर्यवेक्षकों को नामित किया है तथा पर्यवेक्षकों को यह निर्देश दिये हैं कि सभी पर्यवेक्षक नगर पालिका नगर पंचायत में जाकर उम्मीदवारोें की स्थिति का सही अवलोकन करें। जनता के बीच जाकर जनता की राय जानें व उम्मीदवारों की वास्तविक स्थिति से जिला संगठन को अवगत करायें।


15 अक्टूबर को होगी बैठक

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने इसी सन्दर्भ में 15 अक्टूबर को सभी पर्यवेक्षकों की एक मीटिंग बुलाई है। जिलाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि क्षेत्रवार प्रत्याशियों की सामाजिक गतिविधयां व उनके जनता से सम्बन्धों का सही आंकलन कर 25 अक्टूबर तक अपनी रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपें।


इनको मिली जिम्मेदारी

बहेड़ी- जुल्फिकार अली, राधा सोमवंशी

फरीदपुर नगर पंचायत- चंद्रपाल सिंह, चांद खान

रिछा- विशाल सागर, दयाशंकर पाल

देवरनिया- हरिशंकर यादव, परवेज अंसारी

शीशगढ़- रईस अहमद अंसारी, आलमजीत सिंह

शेरगढ़- शिवचरण कश्यप, अरुण यादव

शाही- अरविंद, असलम खान

मीरगंज- फरीदा सुल्ताना, वैभव गंगवार

फतेहगंज पश्चिमी- नूतन शर्मा, मलखान सिंह यादव

सैंथल- हरेंद्र कन्नौजिया, रहमत खान

नवाबगंज- प्रमोद यादव, हरिओम चौधरी

फरीदपुर नगर पालिका- तेज प्रकाश गंगवार, मोहित भारद्वाज

फतेहगंज पूर्वी- भारती चौहान, सुनील यादव

ठिरिया निजावत खा- रविन्द्र श्रीवास्तव, विकार अली खान

विशारतगंज- अवनीश तिवारी, कौसर वारसी

सिरौली- रविन्द्र यादव, ब्रजेश श्रीवास्तव

आंवला- हैदर अली, ह्रदयेश यादव

रिठौरा- गुरुप्रसाद काले, विनोदनी राठौर

धौराटांडा - सतेंद्र यादव, महेश गुप्ता