बरेली। सावन sawan 2019 का पवित्र माह आज से शुरू हो गया है। इस माह में भगवान शिव की पूजा का विशेष फल मिलता है। सावन माह में बरेली का नजारा अलग ही देखने को मिलता है। चारों और से देवालयों से घिरी बरेली नगरी को नाथ नगरी भी कहा जाता है। इस शहर की सभी दिशाओं में प्राचीन पवित्र नाथ मंदिर है। इन मंदिरों को नगर की सुरक्षा चौकियां भी कहा जाता है। मान्यता है कि ये प्राचीन देवालय नगर की हर प्राकृतिक आपदाओं से नगर की रक्षा करते है। नाथ नगरी के प्रसिद्ध देवालयों की विशेषता यह भी है की यहाँ पूजा अर्चना और परिक्रमा करने वाले भक्तों को दोहरा पुण्य लाभ मिलता है। यहाँ पर पूजा पाठ से भक्तों की व्यक्तिगत मनोकामना तो पूर्ण होती है साथ ही उसे जनमानस की कामना का फल भी स्वतः प्राप्त होता है।