बरेली। बहेड़ी नगर पालिका के चेयरमैन पति नसीम अहमद पर गम्भीर आरोप लगे हैं। हरि भरी संस्था में काम करने वाली युवती ने चेयरमैन पति पर छेड़छाड़ और संस्था के कर्मचारी पर रेप का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि ये लोग एक अफसर के खिलाफ उसके जरिए षड्यंत्र रचना चाहते थे, लेकिन युवती के मना करने पर उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।