27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bareilly / आर्य समाज से सात बच्चे लापता, देर रात मिले पांच, दो अभी भी गायब, रिपोर्ट दर्ज

आर्य समाज से सात बच्चे लापता, देर रात मिले पांच, दो अभी भी गायब, रिपोर्ट दर्ज

कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित आर्य समाज अनाथालय के गुरुकुल से बुधवार को सात किशोर लापता हो गए। इससे गुरुकुल में खलबली मच गई। शाम को किशोरों के परिवार वाले भी बरेली पहुंच गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 20 Mar 2025, 11:52 AM IST

बरेली। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित आर्य समाज अनाथालय के गुरुकुल से बुधवार को सात किशोर लापता हो गए। इससे गुरुकुल में खलबली मच गई। शाम को किशोरों के परिवार वाले भी बरेली पहुंच गए।

आर्य समाज अनाथालय के मंत्री ओमकार आर्य ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरों की तलाश शुरू की। देर रात पांच किशोर मिल गए। अन्य दो की तलाश जारी है।

बरेली पहुंचे बच्चों के परिजन

आर्य समाज अनाथालय के मंत्री ओमकार आर्य का कहना है कि बुधवार सुबह गुरुकुल के आचार्य चंद्रगुप्त मौर्य सोकर उठे तो उन्होंने देखा की सात किशोर अपने कमरों में नहीं हैं। उनको गुरुकुल परिसर में तलाश किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। किशोरों के परिवार वालों से संपर्क किया गया, लेकिन वह घर भी नहीं पहुंचे।

पांच छात्र मिले, दो की तलाश जारी

लापता किशोरों में शाहजहांपुर के थाना सिंधौली के गांव विलंदपुर निवासी 13 वर्षीय दक्ष कुमार, 14 वर्षीय महरैय्या मुर्गी फार्म निवासी चंद्रसेन, 12 वर्षीय चंद्रशेकर, 13 वर्षीय निखिल, 13 वर्षीय निशित, बदायूं के थाना उसावां के गांव निरंजन नगला निवासी 14 वर्षीय ओम और 14 वर्षीय शिवा शामिल हैं। इनमें चंद्रसेन और निशित को छोड़कर बाकी किशोर मिल गए। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पांच किशोर मिल गए हैं। अन्य दो की रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर तलाश की जा रही है। किशोरों के संबंध में गुरुकुल प्रबंधन से भी जानकारी ली गई है। किशोरों को जल्द खोज लिया जाएगा।