8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल की पार्टी की नेता शहला ताहिर को मिली जान से मारने की धमकी

शहला ताहिर ने मामले की तहरीर नवाबगंज थाने में दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 6 Feb 2019, 10:45 AM IST

बरेली। नवाबगंज नगर पालिका की अध्यक्ष और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की नेता शहला ताहिर को जान से मारने की धमकी मिली है। तीन युवक शहला ताहिर के घर में घुस आए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घर में मौजूद लोग जब युवकों को पकड़ने दौड़े तो युवक मौके से भाग गए। शहला ताहिर ने मामले की तहरीर नवाबगंज थाने में दी है।

तीन के खिलाफ दी तहरीर
नवाबगंज नगर पालिका की चेरमैन के घर तीन युवक तमंचा लेकर घुस आए इसके पहले कि शहला ताहिर कुछ समझ पाती युवकों ने उनको तमंचा दिखा कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर कर घर के अन्य सदस्य भी आ गए जिसके बाद धमकी देने आए युवक मौके से फरार हो गए। शहला ताहिर ने इस मामले में दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि चेयरमैन के घर में घुसे युवक नशे में थे।

बाइक से आए थे युवक

शहला ताहिर को धमकाने वाले युवक बाइक से उनके घर पहुंचे थे। जिस समय युवक घर में घुसे शहला ताहिर अपनी बेटी के साथ बात कर रहीं थी। चेयरमैन के घर में घुसे युवक उन्हें धमकाने के बाद मौके से फरार हो गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।