26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेलीकॉम कंपनी के लिए केबल बिछा रहे छह मजदूरों की मिट्टी धंसने से मौत, दो की हालत गंभीर

काम के दौरान आठ मजदूर गड्ढे में समाये। छह की मौत, दो की हालत गंभीर। सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। आपदा प्रबंधन पूरी तरह हुआ फेल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 31 Jul 2018, 10:10 AM IST

pit

pit

बरेली। बारादरी इलाके में देर रात हुए हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर एक टेलीकॉम कंपनी केबल बिछाने के लिए सड़क खुदाई का कार्य कर रहे थे। इस दौरान आठ मजदूर करीब 25 फिट गहरे गड्ढे में जा गिरे जिनमे से छह की मौत हो गई। सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।

अपनी ही कब्र खोद रहे थे मजदूर
पीलीभीत बाईपास रोड पर टेलीकॉम कम्पनी की 4जी लाइन डालने का काम चल रहा है। कम्पनी ने लाइन डालने का ठेका मोहाली की विद्या टेलीकॉम कंपनी को दिया था। सोमवार को मजदूर वहां काम कर रहे थे। इस दौरान केबिल बिछाने के दौरान केबिल गड्ढे में फंस गई जिसे निकालने के लिए एक मजदूर नीचे उतरा लेकिन मिट्टी दलदली होने के कारण मजदूर गड्ढे में फंस गया तो उसे बचाने के लिए और मजदूर भी गड्ढे में उतर गए। इसी बीच मिट्टी की ढांग मजदूरों पर गिर गई जिससे आठ मजदूर मिट्टी में दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला जा सका। लेकिन छह मजदूरों को बचाया नहीं जा सका। इस हादसे में पश्चिम बंगाल के रहने वाले नजमुल, नाजिम, हसन, हब्बू, केसर और महरूल कि मौत हो गई।

फेल हो गए इंतजाम
मिट्टी धंसने से हुए इस हादसे से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से नाकाम रहा जिसके कारण छह मजदूरों की मौत हो गई। लापरवाही का आलम यह रहा कि मौके पर अफसरों की मौजूदगी में न तो डॉक्टर पहुंचे और न ही एम्बुलेंस। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस को बुलाया गया लेकिन एम्बुलेंस नही पहुंच सकी। एम्बुलेंस के न आने पर पुलिस की जिप्सी से घायलों को अस्पताल भेजा गया।

सुपरवाइजर समेत चार हिरासत में
हादसे के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए विद्या टेलीकॉम कंपनी के सुपरवाइजर धीर सिंह को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा ड्रिल मशीन चलाने वाले अंशु कुमार, मजदूरों को लाने वाले समद और साहिब अली को हिरासत में ले लिया है।

डीएम ने दिए जांच के आदेश
वहीं हादसे के बाद जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है कि किस विभाग की अनुमति से यहां पर खुदाई चल रही थी? जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग