देवरनिया थाना क्षेत्र के गिरधरपुर निवासी विष्णु मौर्य ने बताया कि वह कीटनाशक दवा की दुकान चलाते है। उनकी 12 साल पहले सोनम सिद्दीकी से पहली मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती के बाद प्रेम हो गया। उनकी कॉल और सोशल मीडिया पर बातचीत होती रही। बालिग होने पर सोनम ने शादी की इच्छा जताई। दोनों रविवार को मंदिर में पहुंचे और यहां प्रेम विवाह कर लिया। सोनम ने अपना नाम शादी के बाद लक्ष्मी रख लिया।