बरेली। जिले में जानलेवा मलेरिया पर अभी स्वास्थ्य विभाग काबू भी नहीं कर पाया है इस बीच जिले में डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। जिले में डेंगू के 14 संदिग्ध मरीज मिले है जिनका इलाज किया जा रहा है। इन मरीजों की जानकारी मेडिकल कॉलेज ने स्वास्थ्य विभाग को दी है। जिनकी जांच कराई जा रही है। एक साथ डेंगू के इतने मरीज मिलना खतरे की घंटी माना जा रहा है। अब तक जिले में बुखार से 150 से ज्यादा मौत हो चुकी है। हालाँकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल मौतों की संख्या 45 है जिनमे बुखार से 24 लोगों की मौत हुई है।