कई राजनैतिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
अजहरी मियां के निधन पर तमाम राजनैतिक हस्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान, सपा नेता आजम खान, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अजहरी मियां के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें खिराजे अकीदत पेश की है।