10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक ए तफ़वीज़ के तहत अब मुस्लिम महिलाएं शौहर को दे रहीं तलाक

जानिए क्या है तलाक ए तफ़वीज़। बरेली में कई महिलाओं ने अपने इस हक का प्रयोग कर शौहर को तलाक दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 26 Jun 2018, 10:29 AM IST

Talaq

Talaq

बरेली। अभी तक आपने शौहर द्वारा अपनी बीवी को तलाक देने के तमाम मामले सुने होंगे लेकिन अब मुस्लिम महिलाएं भी अपने पति के जुल्म से परेशान होकर उन्हें तलाक दे रही हैं। ऐसे तमाम मामले बरेली में सामने आ चुके हैं जिसमें महिलाएं तलाक ए तफ़वीज़ का इस्तेमाल कर अपने शौहर को तलाक दे रही हैं। ये अधिकार उन्हें शादी के समय ही अपने शौहर से हासिल करना होता है।

केस: 1
कुंवरपुर जसोली की रहने वाली निगार सुल्ताना की शादी बदायूं के बिसौली के मोहल्ला गदरपुरा के रहने वाले शाहिद हसन खान से 2004 में हुई थी। निकाह के वक्त ही यह तय हो गया था कि वो जब भी मेहर की रकम मांगेगी तो उसे रकम अदा की जाएगी और उसके साथ कोई मारपीट नहीं की जाएगी। उसे खाना कपड़ा भी उपलब्ध कराया जाएगा। अगर पति उसका हक अदा नहीं करेगा तो वो तलाक ए तफ़वीज़ का इस्तेमाल कर खुद को पति से अलग कर लेगी। निगार को शादी के बाद कभी उसके पति ने बीवी की तरह नहीं रखा बल्कि उसे अकेला छोड़ कर दूसरी जगह शादी कर ली। निगार के बार बार कहने पर उसका पति न तो उसे साथ रखने को राजी हुआ और न ही उसे तलाक दिया, जिसके बाद निगार ने तलाक ए तफवीज का प्रयोग कर खुद को शौहर से अलग कर लिया।

केस: 2
सीबीगंज के महेशपुर अटरिया की रहने वाली निशा का निकाह 20 सितम्बर 2015 को फरीदपुर के जाहिद से हुआ था। निकाह के समय शौहर ने मेहर की रस्म अदा करते समय बीवी को सम्मान देने का वायदा किया था लेकिन निकाह के बाद वो बीवी को दहेज के लिए परेशान करने लगा। विवाद बढ़ने पर जाहिद ने उसे तलाक भी नहीं दिया। इससे परेशान होकर निशा ने कोर्ट में शौहर को तलाक ए तफवीज के तहत तलाक दे दिया।

केस: 3
देवरनिया क्षेत्र के दमखोदा की रहने वाली यासमीन बी उर्फ़ चांदनी का निकाह 15 जनवरी 2014 को अरबाज शाह के साथ हुआ था। निकाह के दौरान अरबाज ने भी बीवी को सम्मान देने की बात कही थी, लेकिन शादी के बाद वो अपनी बीवी को परेशान करने लगा। उसने पत्नी को तलाक भी नहीं दिया। परेशान यासमीन ने तलाक ए तफवीज के तहत अपने शौहर को तलाक देकर खुद को उससे अलग कर लिया।

केस: 4
मीरगंज के मोहल्ला खानपुरा की रहने वाली सुहाना बी का निकाह 22 मार्च 2011 को सुजातपुर गांव के रहने वाले जमीर अहमद उर्फ़ गुड्डू से हुआ था। लेकिन दोनों के बीच अक्सर अनबन रहती थी जिसके चलते महिला ने अपने हक का प्रयोग करते हुए गुड्डू को तलाक दे दिया। महिला ने वकील से हलफनामा बनवा कर उस पर दस्तखत कर अपने शौहर को तलाक दे दिया।

क्या है तलाक ए तफवीज
तलाक-ए-तफवीज एक शरई व्यवस्था है। इसमें निकाह के दौरान ही बीवी को तलाक का हक दिया जाता है। इसका जिक्र निकाहनामे में होता है साथ ही मौलाना को इस मामले की जानकारी होती है। अगर बीवी को लगता है कि शौहर के साथ वो खुश नहीं है तो वो उस अधिकार का प्रयोग कर तलाक ले सकती है।