29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंवला में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर किया सुसाइड, जाने क्या है मामला

बरेली। आंवला में एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन बेटी को क्षेत्र के निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में जहर खाने का पता नहीं चल सका।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 16 Nov 2023, 4:31 PM IST

mratka_ke_prijan.jpeg

आंवला थाना क्षेत्र के बिलौरी गांव का मामला

आंवला थाना क्षेत्र के बिलौरी गांव निवासी बनवारी ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति (15) आठवीं तक पढ़ी थी। उसने डेढ़ साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। बुधवार देर रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात उसकी चीख पुकार सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। देखा बेटी उल्टी कर रही थी। पूछने पर पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया है। यह देख परिजन घबरा गए। वह देर रात बेटी को निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के पूछने पर भी बेटी ने कुछ नहीं बताया

मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर बनवारी ने बताया कि कई बार पूछने के बाद भी बेटी ने नहीं बताया कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। मां अतरेखा का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने चार बहन और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग