2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेक्युलर मोर्चा और सपा नेताओं में जुबानी जंग तेज

सेक्युलर मोर्चा के नेताओं और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 17 Oct 2018, 10:37 AM IST

बरेली।शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की जिले में आमद के बाद जिले का राजनैतिक माहौल गर्म हो गया है। सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चा में जाने के बाद सपा के तमाम नेता सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो चुके है। इन सबके बीच सेक्युलर मोर्चा के नेताओं और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी जहाँ सेक्युलर मोर्चा को भाजपा की बी टीम बता रही है वही सेक्युलर मोर्चा के नेताओं ने भी सपा पर निशाना साधा है और कहा कि सपा नेता गलत बयानबाजी से बचे अगर उनका मुंह खुला तो बहुत सी बातें खुल जाएंगी।

ये भी पढ़ें

इस्लामिया मैदान में दिखेगा आला हजरत का इल्मी खजाना, लगेगा मज़हबी किताबों का सबसे बड़ा मेला

वीरपाल पर निशाना

सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने वाले 21 साल तक सपा के अध्यक्ष रहे वीरपाल सिंह यादव के खिलाफ सपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने वीरपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वीरपाल सिंह यादव अपना मानसिक संतुलन खो चुके है। उन्होंने कहा कि वीरपाल सिंह ने हमेशा उन्हें पीछे धकेलने का ही काम किया है। उन्होंने ताकत में रहते हुए किसी भी युवा को आगे नहीं बढ़ने दिया। शुभलेश यादव ने कहा कि शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाली समाजवादी पार्टी और उसके नेता के खिलाफ घमंड भरी जिस भाषा का वीरपाल सिंह इस्तेमाल कर रहे हैं उससे प्रतीत होता है कि वह अवसाद ग्रस्त हो गए हैं। शुभलेश यादव ने सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने वाले पूर्व विधायक शराफत यार खान भी निशाना साधा और उन्हें बगैर जनाधार वाला नेता बता डाला।

ये भी पढ़ें

शिवपाल यादव को लेकर फैल रही इस बड़ी अफवाह पर जारी हुआ बयान..., जमकर हो रहा वायरल

शुभलेश को भी दी नसीहत

वही समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने वाले पूर्व विधायक शराफत यार खान ने भी शुभलेश यादव पर पलटवार करते हुए उन्हें झूठ न बोलने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि सपा में मची भगदड़ और सेक्युलर मोर्चा के बढ़ते जनाधार से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बौखला गए है और गलत बयानबाजी कर रहें है। उन्होंने शुभलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से शुभलेश यादव जिलाध्यक्ष बने है पार्टी का पतन हो रहा है। सपा सभी विधानसभा सीट हार गई और नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

सपा की योजना को भाजपा ने बनाया अपना तो सपाइयों ने उठाया ये कदम, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश