23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमिश्नर ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, कर्मचारी कंप्यूटर में सुन रहे थे गाने, फिर अफसरों को दे दिए ये आदेश

निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी कंप्यूटर पर गाने सुनते मिले, जिससे कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने पाया कि आयोग से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण धीमी गति से हो रहा है, जिससे मामलों की पेंडेंसी अधिक बनी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 19 Mar 2025, 9:56 PM IST

बरेली। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट बरेली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का गहनता से अवलोकन किया और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी कंप्यूटर पर गाने सुनते मिले, जिससे कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने पाया कि आयोग से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण धीमी गति से हो रहा है, जिससे मामलों की पेंडेंसी अधिक बनी हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाए और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

पुराने मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने समस्त संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया कि कर्मचारियों की सर्विस बुक और जीपीएफ पासबुक को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाए और सभी रजिस्टरों को नियमित रूप से अपडेट किया जाए। वहीं एक साल से अधिक लंबित मामलों को अलग से सूचीबद्ध कर शीघ्र निस्तारण किया जाए। पिछले निरीक्षणों के निष्कर्षों को रजिस्टर में दर्ज कर अनुपालन रिपोर्ट तैयार की जाए। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि कार्यस्थल पर अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए।

शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण में देरी पर जताई आपत्ति

निरीक्षण के दौरान शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण में देरी का मामला सामने आया। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया को तेज किया जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए। वहीं निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने पाया कि कुछ कर्मचारी कंप्यूटर पर गाने सुन रहे थे, जबकि कुछ ने पेंशन मामलों और रजिस्टर अपडेट करने का कार्य अधूरा छोड़ रखा था। इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग