8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीड़ ने थाने में घुस कर की पुलिस के साथ बदसलूकी – देखें वीडियो

मामले का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

jitendra verma

•

Updated: 22 Jul 2019, 5:29 PM IST

The crowd abused the police in police station

भीड़ ने थाने में घुस कर की पुलिस के साथ बदसलूकी - देखें वीडियो

बरेली। कुकर्म के आरोपी के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज न होने पर भीड़ ने थाने में मौजूद सिपाहियों से अभद्रता करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। थाने के अंदर पुलिस को गालियां दी और बवाल मचाते रहे। मामले का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

थाने में घुस कर किया हंगामा

सुभाषनगर के खालसा स्कूल के पास एक घर में कई परिवार किराए पर रहते हैं। वहीं पर चौबारी निवासी अभिषेक उर्फ गोलू अपनी नानी के साथ रहता है। आरोप है कि कई दिनों से गोलू आस-पास के बच्चे और बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। रविवार को भी उसने एक बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों को जब यह पता चला तो उन्होंने गोलू को पकड़ा और पीटकर थाने ले गए थे। इस बीच भीड़ ने थाने में मौजूद सिपाही के साथ गाली गलौज की और सिपाही के साथ अभद्रता की।

मुकदमा हुआ दर्ज

घटना का वीडियो सोमवार को जब एसएसपी मुनिराज जी. ने देखा तो उन्होंने इंस्पेक्टर सुभाषनगर की फटकार लगाई, और सिपाही के साथ अभद्रता करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद सुभाषनगर पुलिस ने थाने में हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा डालने और पुलिस से मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि कानून का उल्लंघन करने का अधिकार किसी को नहीं है। जिन लोगों ने सिपाही के साथ अभद्रता की है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।