नगर पालिका आंवला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने बताया कि एसबीआई का स्टाफ ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता हैं छोटे से छोटे काम के लिए टालमटोल करते हैं। इसी वजह से क्षेत्र की जनता परेशान है। कान्हा डेयरी के लिए एक खाता खुलवाने के लिऐ पन्द्रह दिन चक्कर कटवाए फिर भी खाता नहीं खोला। सफाईकर्मियों की चार जून को सैलरी पड़ती थी। बैंक ने अभी तक नहीं डाली है। इसी बजह से कर्मचारियों ने बैंक के आगे कूड़ा डालकर हडताल कर दी। अभी उन्हें शांत करा दिया गया है। वहीँ भारतीय स्टेट बैंक आंवला शाखा के मुख्य प्रबंधक एस.एन.त्रिवेदी ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं।