
बंद कमरे को खोलकर पड़ताल की
नगर के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी अजय गुप्ता, उनकी पत्नी अनीता, बेटा दिव्यांश, दक्ष व बेटी दिव्यांका की शनिवार रात बंद कमरे में जलकर मौत हो गई थी। अजय के पिता सुरेश बाबू गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और बंद कमरे को खोलकर पड़ताल की। घटनास्थल का नक्शा बनाया, वहीं पड़ोसियों के नाम और मोबाइल नंबर नोट कर उनसे पूछताछ भी की।
रात 11 बजे तक बुआ से फोन पर की थी बात
थोड़ी दूरी पर रहने वाली अनीता की बहन ने बताया कि अनीता ने रात 11 बजे तक बरेली में रहने वाली बुआ से फोन पर बात की थी। उनके भाई की शादी तय हुई है। इसी को लेकर बातें होती रहीं। इस घटना के बाद जब बुआ आईं तो उन्होंने इस तरह की जानकारी दी। तब अनीता ने ऐसी कोई बात नहीं बताई थी, जिससे किसी तरह का खतरा या डर की आशंका रही हो। उन्होंने रात 11 बजे के बाद ही यह घटना होने की आशंका जताई।
तंग गली में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं
अजय गुप्ता उर्फ टिंकल परिवार समेत जिस किराये के मकान में रहते थे, वहां मिश्रित आबादी है। चारों तरफ दूसरे समुदाय के लोग रहते हैं। पुलिस अब इलाके के खुराफाती तत्वों को लेकर भी साक्ष्य जुटा रही है। गली में लगभग पांच सौ मीटर परिधि में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। काफी दूर चौराहे पर लगे कैमरे से कोई साक्ष्य मिलने की उम्मीद नहीं है।
आठ मोबाइल नंबरों की निकलवाई जा रही डिटेल
पुलिस ने आठ मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाने के लिए उन्हें सर्विलांस सेल को दिया है। इनमें अजय व अनीता समेत कुछ और लोगों के नंबर हैं, जिन पर पुलिस को शक है। बताया जा रहा है कि कॉल डिटेल आने के बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिल जाएंगे।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब विभिन्न बिंदुओं पर विवेचना की जा रही है। इसमें सर्विलांस, स्थानीय इनपुट के साथ ही फॉरेंसिक टीम को मिले साक्ष्य शामिल हैं। दंपती के दोनों मोबाइल फोन मलबे में मिल गए हैं। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी देहात
Published on:
31 Jan 2024, 4:36 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.