25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, 11 जुलाई से रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की नो-एंट्री,

सावन महीने में कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए बरेली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है। यह व्यवस्था 11 जुलाई से लागू रहेगी और प्रत्येक शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 8 Jul 2025, 11:05 AM IST

बरेली। सावन महीने में कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए बरेली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है। यह व्यवस्था 11 जुलाई से लागू रहेगी और प्रत्येक शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

इस दौरान कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों और शहर के अंदर कई स्थानों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि बसों और हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।

कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्ग

  1. कछला घाट से आने वाले (75-80%) कांवड़िए

रूट: कछला घाट → बदायूं → भमोरा → देवचरा → रामगंगा → करमैना → चौपुला पुल → लाल फाटक पुल → कैण्ट → बुखारा मोड़ → विभिन्न नाथ मंदिर

  1. गढ़मुक्तेश्वर घाट से आने वाले (20-25%) कांवड़िए

रूट: रामपुर → मीरगंज → फतेहगंज पश्चिमी → सीबीगंज → किला → शिव मंदिर

  1. हरिद्वार से आने वाले (5-10%) कांवड़िए

रूट: रुद्रपुर → बहेड़ी → विलवा पुल → शिव मंदिर

भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री स्थान

शुक्रवार 8 PM से सोमवार 10 PM तक

प्रतिबंधित क्षेत्र:

झुमका तिराहा, परसाखेड़ा रोड नंबर-01

विल्या अंडरपास, विलयधाम अंडरपास

लालपुर गांव कट, नवदिया झाड़ा

रामगंगा तिराहा से शहर की ओर

देवचरा चौराहा, रामपुरा मोड़, अखा मोड़

मुख्य वैकल्पिक रूट:

लखनऊ से दिल्ली: फतेहगंज पूर्वी → नवादा मोड़ → दातागंज → बदायूं → बबराला → बुलंदशहर → दिल्ली

रामपुर की ओर: मीरगंज → मिलक → शाहाबाद → बुलंदशहर

नैनीताल / पीलीभीत से लखनऊ: इन्वर्टिस तिराहा → फरीदपुर → शाहजहांपुर

बरेली से आगरा: परसाखेड़ा → ट्रांसपोर्टनगर → इन्वर्टिस तिराहा → मिलक → रामपुर → शाहबाद → बवराला → अलीगढ़

बस और छोटे वाहनों के लिए रूट

डायवर्जन की अवधि:

18 जुलाई रात 8 बजे से 23 जुलाई रात 10 बजे तक

रोडवेज बसें (पुराना बस अड्डा से): पटेल चौक → चौकी चौराहा → बियावान कोठी → मालियों की पुलिया → सेटेलाइट

दिल्ली की ओर जाने वाली बसें: सेटेलाइट → नरियावल → टीपीनगर → इन्वर्टिस तिराहा → बड़ा बाईपास

लखनऊ की ओर: सेटेलाइट → नरियावल → फरीदपुर

आगरा की ओर: सेटेलाइट → बड़ा बाईपास → मिलक → रामपुर → शाहबाद → बबराला → अलीगढ़

बदायूं की ओर: इन्वर्टिस तिराहा → फरीदपुर → फतेहगंज पूर्वी → दातागंज

विशेष प्रतिबंधित मार्ग (भारी वाहन)

सेटेलाइट चौराहा से पीलीभीत व शाहजहांपुर की ओर ट्रक प्रतिबंधित

बीसलपुर चौराहा से ट्रक रुहेलखंड चौकी तक ही

चौकी चौराहा से चौपुला → सिटी स्टेशन → वीरांगना चौक → बुखारा मोड़ की ओर बंद

चौपुला ओवरब्रिज से बदायूं की ओर छोटे वाहन भी प्रतिबंधित

मिनी बाईपास से रामपुर/मुरादाबाद की ओर आने वाले भारी वाहन इज्जतनगर फाटक से डायवर्ट होंगे

विलवा पुल, विलयधाम, नवदिया झाड़ा, लालपुर गांव कट, इन्वर्टिस तिराहा से शहर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग