1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज के लिए महिला को दिया तलाक

बरेली में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 4 Jan 2018, 1:38 PM IST

 Narendra Modi

बरेली। सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिया है और केंद्र सरकार तीन तलाक को लेकर कानून बना रही है बावजूद इसके तलाक के मामले में कमी नहीं आ रही है। बरेली में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है जहां पर बारादरी की रहने वाली एक महिला को दहेज की मांग पूरी न करने पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। महिला ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है।

मारपीट कर दिया तलाक

बारादरी के जगतपुर की रहने वाली तरन्नुम का निकाह 2016 में सुभाषनगर के करेली के रहने वाले रफीक से हुआ था और रफीक निकाह के बाद से ही तरन्नुम को दहेज के लिए परेशान करने लगा और उसके साथ मारपीट करने लगा जिसके कारण तरन्नुम अपने मायके चली आई। तरन्नुम ने बताया कि उसका शौहर तीन दिन पहले मायके आया और उसके साथ मारपीट कर उसका गला दबा कर जान से मारने की कोशिश की। तरन्नुम के पिता जब बीच बचाव को आए तो रफीक ने उनके साथ भी मारपीट की और तरन्नुम को तलाक तलाक तलाक बोल कर शौहर और बीवी का रिश्ता खत्म कर दिया।

एसएसपी ऑफिस में की शिकायत

तलाक मिलने के बाद तरन्नुम अब कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी में है और वो बुधवार को वकील के माध्यम से एसएसपी ऑफिस पहुंची और अपने पति की शिकायत की। तरन्नुम की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है।

पहले भी आए मामले

कुछ दिनों पहले भी सीबीगंज की एक महिला को बरेली में ही फोन पर तलाक़ देने का मामला सामने आया था इतना ही नहीं पीएम मोदी की धन्यवाद रैली में जाने पर भी एक महिला को तलाक देने का मामला सामने आया था और अब एक बार फिर तीन तलाक़ का मामला सामने आने से एक बात साफ हो गई है कि सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का इन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ रहा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश