
हरियाली का सन्देश भी देगा 100वां उर्स ए रज़वी
बरेली। आला हजरत के 100वां उर्स बरेली में तीन से पांच नवंबर तक मनाया जाएगा। 100वां उर्स होने की वजह से उर्स की तैयारियां जोर शोर से चल रहीं है। 100वें उर्स पर दरगाह आला हजरत की तरफ से तमाम नई पहल भी शुरू की जा रहीं है। इस बार उर्स के अवसर पर हरियाली का सन्देश भी दिया जाएगा। आला हजरत के 100वें उर्स के पहले दरगाह से जुडी संस्था तहरीक ए तहफ़्फ़ुज़ ए सुन्नियत (टीटीएस) की यूथ विंग की तरफ से शहर के विभिन्न इलाकों में 100-100 पौधें लगाए जाएंगे इन पौधों की देखभाल का जिम्मा भी टीटीएस की यूथ विंग पर होगा साथ ही उर्स में आने वाले जायरीनों से भी वृक्षारोपण की अपील की जाएगी।
बैठक में हुआ फैसला
तहरीक ए तहफ़्फ़ुज़ ए सुन्नियत (टीटीएस) की बैठक दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती में किला कटघर स्थित टीटीएस पदाधिकारी ज़ोहेब रज़ा के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) ने कहा कि इस बार उर्स ए रज़वी में कुछ अलग किया जाए जो यादगार हो साथ ही जनहित से जुड़ा हो। यहाँ टीटीएस यूथ विंग के इशरत नूरी ने बताया कि इस बार यूथ विंग के जिलाध्यक्ष मुजाहिद बेग 100 पौधें व महानगर अध्यक्ष आलेनबी 100 पौधे शहर में 30 अक्टूबर को शहर में लगाएगें। इन पौधों की देखरेख का ज़िम्मा भी यूथ विंग का रहेगा।
पौधों का है बहुत महत्त्व
दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि मज़हबी और सामाजिक दोनों ही एतबार से पौधा रोपड़ का महत्व है।मुफ्ती गुलफाम (रामपुर) ने टीटीएस यूथ विंग के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि पौधे लगाना सुन्नत ए रसूल है पैगम्बर ए इस्लाम ने भी ख़जूर के पौधे लगाए थे वो पेड़ आज भी सऊदी अरब की धरती पर मौजूद है। मुफ़्ती अकिल रज़वी, मुफ़्ती कफ़ील हाशमी, मौलाना ज़िक्रउल्लाह मक्की, कारी अब्दुर्रहमान क़ादरी ने भी खिताब किया। इस मौके पर टीटीएस के हाजी जावेद खान, परवेज़ नूरी, नासिर कुरैशी, सय्यद एजाज, सय्यद माज़िद, अशमीर रज़ा, काशिफ सुब्हानी, नावेद रज़ा, कामरान खान, गौहर खान आदि लोग मौजूद रहे।
Published on:
27 Oct 2018 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
