1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: नशे के बड़े सौदागर एसटीएफ की गिरफ्त में, दो करोड़ की हेरोइन बरामद

पकड़ें गए दोनों तस्कर बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है और ये लोग हेरोइन की खेप लेकर दिल्ली जा रहे थे।
less than 1 minute read
Google source verification
Two drugs smugglers arrested by up STF

नशे के बड़े सौदागर एसटीएफ की गिरफ्त में, दो करोड़ की हेरोइन बरामद

बरेली। यूपी एसटीएफ की बरेली इकाई को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ की टीम ने फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को दबोचा है। एसटीएफ की टीम ने इनके पास से एक किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रूपये बताई जा रही है। पकड़ें गए दोनों तस्कर बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है और ये लोग हेरोइन की खेप लेकर दिल्ली जा रहे थे।

एसटीएफ की बरेली इकाई ने की कार्रवाई

एसटीएफ की बरेली इकाई को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरेली के रास्ते दिल्ली भेजी जा रही है। सूचना पर एसटीएफ के इंस्पेक्टर अजय यादव के नेतृत्व में टीम ने फतेहगंज पश्चिमी इलाके में डेरा डाल दिया। टोल प्लाजा के पास एसटीएफ की टीम ने जब एक संदिग्ध कार की तलाशी ली तो कार से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। कार में फरीदपुर के रहने वाले दो तस्कर फहीम और वसीम सवार थे। एसटीएफ की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया।

25 बार ले जा चुके थे माल

एसटीएफ की गिरफ्त में आए तस्करों ने बताया कि वो 25 बार माल लेकर जा चुके थे। एसटीएफ की गिरफ्त में आए वसीम का जीजा तैमूर उर्फ़ भोला मादक पदार्थों का बड़ा तस्कर है और वो बाहर से माल मंगा कर सप्लाई करता है। पुलिस ने उस पर एक लाख रूपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।